⚡ ब्रेकिंग News

लखरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परिचय बैठक सपन्न

लहरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परिचय बैठक संपन्न, स्थापना दिवस एवं नगर इकाई पुनर्गठन पर बनी रणनीति

(संवाददाता शिवांश दीक्षीत ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लहरपुर तहसील की परिचय बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी 9 जुलाई को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस तथा नगर इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खेलो भारत प्रमुख अजय प्रताप शुक्ला एवं सीतापुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके अलावा सीतापुर विभाग संयोजक अमन शांडिल्य, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, प्रांत आरकेएम सह संयोजक विकास मौर्य तथा लहरपुर तहसील संयोजक विकास वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई को परिषद का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा तथा नगर इकाइयों का पुनर्गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर लहरपुर नगर इकाई के नगर मंत्री अभिजीत गौड़, शाहपुर भदफर नगर इकाई के नगर मंत्री विकास कनौजिया, नगर सह मंत्री सचिन दीक्षित, कमलाकांत त्रिवेदी, नगर इंटर कॉलेज संयोजक मंजेश प्रजापति, नगर खेलो भारत संयोजक जीतू कुमार, लालपुर नगर मंत्री शरद बाजपेई, नगर सह मंत्री देवाराम, लहरपुर नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल मिश्रा, गब्बर सिंह, अंश मिश्रा, अमित कुमार बाजपेई, आदिल सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...