⚡ ब्रेकिंग News

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: रामपुर खेवटा में प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला
सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव में एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक का आपस में प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शनिवार को दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

सूचना पाकर नैमिषारण्य थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना से पूरे रामपुर खेवटा गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण स्तब्ध हैं और मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...