उन्नाव। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार जिला बदर किए गए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जिला बदर किए गए आरोपियों में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आशीष सिंह, अचलगंज थाना क्षेत्र के रंजीत, सफीपुर के मुहीब, गंगाघाट के विशाल तथा सोहरामऊ के शिवम शामिल हैं। प्रशासन ने सभी को निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसे कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई को आम जनता के बीच कानून के प्रति विश्वास मजबूत करने और अपराध मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रशासन का संदेश साफ है कि अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें