⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

शिवगोपाल दीक्षित को सौंपी गई जिला अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिला संवाददाता शिवांश दीक्षित

राष्ट्रीय हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवगोपाल दीक्षित को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत एवं नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि शिवगोपाल दीक्षित लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद शिवगोपाल दीक्षित ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज हित के कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...