एसपी अंकुर अग्रवाल ने बजरंगबली की आरती कर किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। ज्येष्ठ मास के पावन “बड़े मंगलवार” के अवसर पर मंगलवार को पुलिस कार्यालय सीतापुर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा भगवान बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया गया।
इस दौरान पुलिस कार्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। आयोजन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हनुमान जी की पूजा कर जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर राहगीरों, स्थानीय नागरिकों तथा कार्यालय आने वाले आगंतुकों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
बड़े मंगलवार के इस धार्मिक आयोजन ने पुलिस विभाग और आमजन के बीच आत्मीयता एवं सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम पूरे दिन श्रद्धा, सेवा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
إرسال تعليق