*गुरु सेवा संघ द्वारा नयन जी शास्त्री का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न*
(सिंगोली से संवाददाता मुकेश कुमार जैन की खास रिपोर्ट)
नगर में गुरु सेवा संघ के तत्वावधान में विद्वान धर्मप्रेमी नयन जी शास्त्री का सम्मान समारोह बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम अभिषेक ठोला के निज निवास पर आयोजित किया गया, जहां समाजजनों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं गुरु वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात गुरु सेवा संघ के सदस्यों द्वारा नयन जी शास्त्री का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नयन जी शास्त्री निरंतर धर्म प्रभावना एवं समाज जागरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी को भी संस्कार एवं धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गुरु सेवा संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गुरु भक्ति एवं धर्म सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
एक टिप्पणी भेजें