⚡ ब्रेकिंग News

प्यास बुझाने की पहल: फीता काटकर जनता को समर्पित किया गया वाटर कूलर


जिला संवाददाता विकास मिश्रा

कमलापुर/सीतापुर। विकास खंड कसमंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया अकबरपुर के मजरा सरैया में शुक्रवार को ग्रामीणों और राहगीरों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कसमंडा राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला की मौजूदगी में फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया।

ग्राम पंचायत द्वारा पवित्र भुइया देवी स्थान पर लगाए गए इस वाटर कूलर से अब गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में पहुंचे खंड विकास अधिकारी का कुलदीप शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी राहत मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से मोबाइल फोन के माध्यम से स्वगणना करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कसमंडा आशुतोष मिश्र, कुलदीप शुक्ला, रिकू सिंह, नीरज सिंह, अरुण मिश्र छुन्ना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...