⚡ ब्रेकिंग News

सड़क किनारे तड़प रहा बीमार सांड, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

 सीतापुर | शिवांश दीक्षित
जनपद सीतापुर के इटौवा गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक गंभीर रूप से बीमार सांड सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सांड की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, सांड काफी समय से उसी स्थान पर पड़ा हुआ है और उठने में पूरी तरह असमर्थ है। उसके एक पैर में गहरा जख्म है, जिससे वह असहनीय दर्द झेल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सांड लगातार कराह रहा है और उसे तत्काल इलाज की सख्त जरूरत है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। ऐसे में ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि वे तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचें और घायल सांड का इलाज सुनिश्चित करें। उनका कहना है कि यदि समय रहते उपचार नहीं मिला, तो सांड की जान को खतरा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बेजुबान जानवर की जान बचाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...