⚡ ब्रेकिंग News

नंदवाई नगर मे हुआ भव्य नगर प्रवेश

नंदवाई गांव आज आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा से सराबोर नजर आया, जब परम पूज्य वैराग्य सागर मुनि सुप्रभ सागर महाराज के पावन दर्शन का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

गांववासियों ने विनम्र भावों के साथ मुनिश्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु चरणों में श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

मुनिश्री ने अपने मंगल प्रवचनों से सभी को धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह पल उनके जीवन के सबसे सौभाग्यशाली क्षणों में से एक है। नगर वासियो के साथ आसपास के गांवो के समाज जन टुकराई, बेगू, नीमच, सिंगोली, अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे.

नंदवाई गांव में धर्ममय वातावरण के बीच जयकारों की गूंज सुनाई दी और पूरा माहौल भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो उठा।
नंदवाई नगर मे जैन समाज का एक मात्र परिवार है और अनूठा जैन मंदिर जिसमे दोनों संप्रदाय (दिगम्बर-श्वेताबर) की मूर्तियां एक ही वेदी पर विराजमान है..

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...