⚡ ब्रेकिंग News

सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान; हत्या की आशंका

काकोरी थाना क्षेत्र में सनसनी, पुलिस पहचान और कारणों की जांच में जुटी

(देशराज संवाददाता) ।।लखनऊ।। काकोरी थाना क्षेत्र के मदारपुर-पुरैना मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का शव अत्यंत संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका के शरीर और सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में इधर-उधर बिखरे मिले, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर काकोरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...