किसान-मजदूरों के अधिकारों की बुलंद आवाज बनी पंचायत, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति की रही विशेष भागीदारी
संवाददाता: राकेश कुमार, लखनऊ।(माल), 30 मार्च 2026।
माल क्षेत्र में आयोजित किसान-मजदूर अधिकार पंचायत 2026 का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक पंचायत में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर साथी एवं मातृशक्ति ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एकता और संघर्ष का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों का परिणाम आयोजन के दिन साफ तौर पर देखने को मिला, जब क्षेत्र के सम्मानित प्रधान, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं समाज के जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस व्यापक सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
यह पंचायत केवल एक आयोजन भर नहीं रही, बल्कि किसान-मजदूरों की एकता, उनके अधिकारों और संघर्ष की मजबूत आवाज के रूप में उभरकर सामने आई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में यह आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा तथा किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) राकेश सिंह चौहान ने सभी प्रधान साथियों, संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के अथक परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के कारण ही यह पंचायत इतनी सफल हो सकी।
उन्होंने आगे कहा कि, “आप सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकजुटता के साथ हम किसान-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे।”
जय जवान, जय किसान — जय मजदूर!
Post a Comment