⚡ ब्रेकिंग News

मानवता की बड़ी मिसाल, युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के लोगों ने किया जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान



प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की।
इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है।
संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...