⚡ ब्रेकिंग News

इटौंजा में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने नर्स पर मारपीट और रुपये मांगने का लगाया आरोप

देशराज || राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरपा में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां एक ओर होली का पर्व मनाया जा रहा था, वहीं गांव में मातम पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मरपा निवासी पिंकी गौतम, पत्नी विमलेश गौतम, को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद अस्पताल की नर्स विमल सिंह द्वारा ₹5000 की मांग की गई। मृतका के पति विमलेश गौतम ने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि कथित मारपीट के बाद पिंकी की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...