⚡ ब्रेकिंग News

अटल चौक पर सख्त चेकिंग अभियान, हजरतगंज पुलिस अलर्ट मोड में

देशराज || राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विक्रम सिंह के नेतृत्व में अटल चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उदय प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, वाहन के आवश्यक कागजात न रखने वालों और तीन सवारी बैठाकर दोपहिया चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली और चालान की कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत दी।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हजरतगंज क्षेत्र में चलाए जा रहे इस अभियान से जहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, वहीं नियम तोड़ने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...