⚡ ब्रेकिंग News

अखंड युवा छात्र सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और छात्रहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

सिधौली में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

जिला संवाददाता: सत्य प्रकाश शुक्ला
सिधौली/सीतापुर। अखंड युवा छात्र सभा (AYCS) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिधौली क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय (निकट द ड्रीम स्कूल, मास्टर बाग) में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं और छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष नितीश बाजपेयी, सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर बाजपेयी, अंश पांडेय, विवेक सिंह राठौर, मो. आजाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के समापन पर पदाधिकारियों ने कहा कि अखंड युवा छात्र सभा प्रदेश के युवाओं एवं छात्रों के अधिकारों और हितों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। संगठन सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रदेशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...