⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भाजपा अवध क्षेत्र का शक्तिकेंद्र सम्मेलन सम्पन्न, संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प

सिधौली विधानसभा के मंडल अटरिया से 19 शक्ति केंद्र संयोजकों की सक्रिय सहभागिता, शीर्ष नेतृत्व ने दिया बूथ सशक्तिकरण और जनसेवा का मंत्र

 जिला संवाददाता विकास मिश्रा
लखनऊ। रविवार को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र का भव्य शक्तिकेंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सीतापुर जनपद की सिधौली विधानसभा क्षेत्र के मंडल अटरिया से 19 शक्ति केंद्र संयोजकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह एवं रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मंडल अटरिया के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति और जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सीतापुर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा सिधौली विधायक मनीष रावत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा, संगठन विस्तार और प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह ने कहा कि सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी रहा। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ लौटा है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में अनुशासन, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। "सशक्त शक्तिकेंद्र – सशक्त संगठन, सशक्त संगठन – विकसित भारत" का संदेश पूरे सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...