पिलर में सरिया बाहर मिलने पर कार्यदायी संस्था को फटकार, कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश
(जिला संवाददाता: सत्य प्रकाश शुक्ला) सीतापुर। जनपद में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई भवन का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक पिलर में सरिया बाहर दिखाई देने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं और जहां भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए।
डीएम ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में निर्माण गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी सरकारी भवन उच्च गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर तैयार हों, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
إرسال تعليق