⚡ ब्रेकिंग News

लहरपुर में एबीवीपी की परिचय बैठक संपन्न, स्थापना दिवस व नगर इकाई पुनर्गठन की बनी रणनीति

(जिला संवाददाता शिवांश दीक्षित) लहरपुर (सीतापुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लहरपुर तहसील परिचय बैठक ब्लॉक सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी 9 जुलाई को मनाए जाने वाले परिषद के स्थापना दिवस तथा नगर इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए भावी कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खेलो भारत प्रमुख अजय प्रताप शुक्ला एवं सीतापुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छात्रहित, राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही परिषद के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
इस दौरान विभाग संयोजक अमन शांडिल्य, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग, प्रांत आरकेएम सह संयोजक विकास मौर्य तथा लहरपुर तहसील संयोजक विकास वर्मा ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई को परिषद का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा तथा नगर इकाइयों के पुनर्गठन के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में लहरपुर नगर मंत्री अभिजीत गौड़, शाहपुर भदफर नगर मंत्री विकास कनौजिया, नगर सह मंत्री सचिन दीक्षित, कमलाकांत त्रिवेदी, इंटर कॉलेज संयोजक मंजेश प्रजापति, खेलो भारत संयोजक जीतू कुमार, लालपुर नगर मंत्री शरद बाजपेई, नगर सह मंत्री देवाराम, कार्यकारिणी सदस्य राहुल मिश्रा, गब्बर सिंह, अंश मिश्रा, अमित कुमार बाजपेई, आदिल सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...