⚡ ब्रेकिंग News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीतापुर में भव्य आयोजन


राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने का दिया संदेश

संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद सीतापुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगाभ्यास किया तथा आमजन से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक ने भी सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया तथा समाज को फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया।

 

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...