⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल

जिला संवाददाता विपिन शुक्ला
जौनपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ स्थित रजनीपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान गजनपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल के बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बदलापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद ली जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...