⚡ ब्रेकिंग News

बड़े मंगल पर हनुमत भंडारे का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सिधौली/सीतापुर।
जिला संवाददाता : विकास मिश्रा

ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को सिधौली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमत भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सिधौली के वार्ड बहादुरपुर में अवनीश शुक्ला, रामजी अवस्थी एवं वार्डवासियों के सहयोग से मास्टरबाग रोड स्थित बीएसएनएल टावर के सामने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य हनुमत भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य द्वारा विधि-विधान से भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गोविंद शुक्ला, छोटू शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, अंशु यादव, पंकज पाल, सूरज सिंह, शुभम शुक्ला, मोहित पाल, विकास शुक्ला, पिंटू तिवारी, अक्षत यादव, पुष्कर मिश्र, मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...