⚡ ब्रेकिंग News

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, शमीम कौसर सिद्दीकी को फिर मिली सीतापुर की कमान

अखिलेश यादव ने छत्रपाल यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाया, अनुभवी नेता शमीम कौसर सिद्दीकी पर दोबारा जताया भरोसा

जिला संवाददाता विकास मिश्रा
सीतापुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने सीतापुर में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्तमान जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता शमीम कौसर सिद्दीकी को पुनः समाजवादी पार्टी सीतापुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शमीम कौसर सिद्दीकी इससे पूर्व वर्ष 2005 से 2015 तक लगातार दस वर्षों तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन पर उनकी मजबूत पकड़, लंबे राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी का यह फैसला 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी अनुभवी नेतृत्व के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है।

शमीम कौसर सिद्दीकी की नियुक्ति के बाद जिले भर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...