⚡ ब्रेकिंग News

सीतापुर में सियासी संग्राम: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद सपा सांसद घिरे, भाजपा का सड़क से संसद तक हल्लाबोल


अटल चौक से विकास भवन तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

 जिला संवाददाता विकास मिश्रा

सीतापुर। जनपद की राजनीति शुक्रवार को उस समय गरमा गई, जब समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 अटल चौक से विकास भवन तक गूंजे विरोध के नारे

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अटल चौक पर एकत्र हुए, जहां से विरोध मार्च निकालते हुए विकास भवन स्थित धरना स्थल तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री के सम्मान में जमकर आवाज बुलंद की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

“प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान” — राजेश शुक्ला

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा—

 “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संघर्ष और नेतृत्व से भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके खिलाफ इस तरह की भाषा समाजवादी पार्टी की मानसिकता को उजागर करती है। ऐसे सांसद के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

उन्होंने मांग की कि सांसद को संसद से बर्खास्त किया जाए और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़ा संदेश दिया जाए।

महिला मोर्चा ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र में विरोध और वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है।

प्रदर्शन में मौजूद रहे ये प्रमुख चेहरे

विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से:

• महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे
• रेखा वर्मा
• विश्राम सागर राठौर
• विपुल प्रताप सिंह
• शालिनी लोधी
• सावित्री देवी
• ममता
• शोभा लोधी
  सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सीतापुर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि राजनीतिक बयानबाजी अब जिले में बड़ा सियासी मुद्दा बन चुकी है। भाजपा ने साफ संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री की गरिमा को लेकर पार्टी किसी भी तरह की टिप्पणी पर चुप नहीं बैठेगी। आने वाले दिनों में यह मामला और राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...