⚡ ब्रेकिंग News

नारी शक्ति की शाश्वत पहचान: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर एबीवीपी ने किया भव्य आयोजन


जिला संवाददाता शिवांश दीक्षित
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सीतापुर नगर इकाई द्वारा लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर के अहिल्याबाई चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा "अहिल्याबाई होलकर अमर रहें" के गगनभेदी नारों के साथ उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी सीतापुर विभाग संयोजक अमन शांडिल्य ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने सुशासन, जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल पेश की। उन्होंने देशभर में सड़कों, कुओं और विश्राम गृहों का निर्माण करवाया तथा हरिद्वार, काशी, सोमनाथ और रामेश्वरम सहित अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।
उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई की दृष्टि केवल धार्मिक कार्यों तक सीमित नहीं थी। उन्होंने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी, व्यापार को बढ़ावा दिया तथा शिक्षा के प्रसार के लिए अनेक गुरुकुलों और विद्यालयों की स्थापना करवाई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने अपने समय में एक महिला सेना का गठन किया, जिसे युद्ध, आत्मरक्षा और प्रशासनिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह सेना न केवल राज्य की सुरक्षा का आधार बनी बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और अधिकारों का भी प्रतीक बनी।
कार्यक्रम में अनुराग मिश्रा, मानस त्रिपाठी, अनमोल मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, उपेंद्र पाल, अभय सिंह, सनी वर्मा, चित्रांश, मानस शुक्ला, आयुष मिश्रा, हिमांशु, निखिल, युवराज, शिवा तोमर, वैभव, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आज भी समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...