⚡ ब्रेकिंग News

पंच कल्याणक मे आज हुआ जन्म कल्याणक

(मुकेश कुमार जैन संवाददाता )
मेवाड़ प्रान्त की धर्म प्राण नगरी सिंगोली मे दस वर्ष के अंतराल मे हुआ ऐतिहासिक पंच कल्याणक़ महोत्सव दिगम्बर सरोवर के राजहंस संत शिरोमणि समाधीस्त आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं नवाचार्य 108 समयसागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे हुआ.आज तीसरा दिन जन्म कल्याणक (आदि कुमार बालक का जन्म हुआ ).जन्म होते ही सोधर्म इंद्र के आदेश से धनपती कुबेर ने रत्नो की वृस्टि की और जन्म उत्सव मनाया पुरे स्वर्ग मे अलका पुरी अयोध्या नगरी मे.जन्म कल्याणक महोत्सव मे हुआ जिन प्रभु का जन्म.
जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब दिव्य आत्माएँ जन्म लेकर संसार को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाती हैं…
ऐसा ही एक पावन क्षण आया, जब देवों ने भी आनंद मनाया…

(शंख ध्वनि / घंटी की आवाज)
आज हम सभी उस शुभ घड़ी का स्मरण कर रहे हैं, जब त्रिलोक के नाथ, भव्यों के तारनहार, प्रभु का जन्म हुआ…
जैसे ही प्रभु ने माता के गर्भ से अवतार लिया, चारों ओर अलौकिक प्रकाश फैल गया…
देवताओं ने आकाश से पुष्पों की वर्षा की, दिशाएँ मंगलमय हो उठीं…

“जय हो! जय हो!
ऐसे महान तीर्थंकर प्रभु का जन्म हुआ है, जो संसार को मोक्ष मार्ग दिखाएंगे…
इंद्र देव अपने दिव्य आसन से उठे, और तुरंत प्रभु के जन्म का उत्सव मनाने के लिए पृथ्वी पर आए…

सुमेरु पर्वत पर ले जाकर, इंद्र देव ने प्रभु का भव्य अभिषेक किया…
यह क्षण अत्यंत पावन और अद्भुत था…
“हे प्रभु! आप धन्य हैं… आपका यह जन्म समस्त जीवों के कल्याण के लिए है…”
पूरी सृष्टि आनंदित हो उठी… हर ओर मंगल गीत गूंजने लगे…
“जय-जय प्रभु जन्म कल्याणक,
मंगलमय यह पावन दिन…”
हम भी प्रभु के इस जन्म कल्याणक के अवसर पर उनके बताए मार्ग—अहिंसा, सत्य और संयम—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें…

🙏 सभी मिलकर:
“नमो अरिहंताणं… नमो सिद्धाणं…

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...