⚡ ब्रेकिंग News

जबलपुर मे शासकीय दुकानदारों का प्रदर्शन

(मुकेश कुमार जैन, संवाददाता )
जबलपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामे जैसे हालात बन गए, जब जिलेभर से पहुंचे शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

राशन दुकानदारों ने प्रशासन के सामने प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि POS मशीन के माध्यम से अप्रैल माह का राशन वितरण पुनः प्रारंभ कराया जाए, क्योंकि तकनीकी खामियों और मशीनों में लगातार आ रही समस्याओं के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संचालकों का आरोप है कि मशीनों की खराबी की वजह से पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी अन्य समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष रखा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

राशन दुकानदारों ने चैनल के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...