⚡ ब्रेकिंग News

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, उच्च शिक्षा मंत्री "रजनी तिवारी" ने विकास कार्यों की दी जानकारी

अभिषेक बाजपेई। हरदोई । शुक्रवार को ग्राम बिहट, नेवादा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का आगमन हुआ। उनके स्वागत में ग्रामीणों ने उत्साह और सम्मान के साथ भागीदारी निभाई, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय हो गया।

अपने संबोधन में मंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक योजनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। विशेष रूप से शाहाबाद में बनाए गए ओवरब्रिज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यहां यात्री घंटों जाम में फंसे रहते थे, लेकिन अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है और आवागमन सुगम हो गया है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिहट नेवादा के कुछ ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मंत्री जी के समक्ष रखीं। उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इससे उपस्थित लोगों में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

इस आयोजन में ब्लाक प्रमुख टोडरपुर श्यामू एवं ग्राम बिहट के प्रधान सूरज कुमार ,टोडरपुर ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान राम सहाय, पूर्व प्रधान भिस्मभर , अनिल सिंह कोटेदार (मसफना), कुलदीप सिंह (मसफना), पत्रकार आलोक सिंह (मसफना), राजीव द्विवेदी (मंडल उपाध्यक्ष), प्यारेलाल (केंद्र संयोजक), अवधेश , झल्लू (प्रधान कोठवा), राजीव (कोटेदार) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए ग्रामीणों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...