⚡ ब्रेकिंग News

खनन माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन, मौके से पकड़े गए वाहन

नहर का सीना चीर रहे थे माफिया, प्रशासन ने मौके पर दबोचा
देशराज || राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है।

बताया जा रहा है कि गोसा लालपुर स्थित सरकारी नहर में लंबे समय से अवैध रूप से बालू और मिट्टी का खनन किया जा रहा था। खनन माफिया खुलेआम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे।

इसी बीच सिंचाई विभाग की टीम ने औचक छापेमारी करते हुए मौके पर घेराबंदी की और बालू भरते समय एक पावर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान मौके से बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया, जिसे बाद में मलिहाबाद पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में खनन माफिया काफी समय से सक्रिय थे और बड़े पैमाने पर सरकारी नहरों और जमीनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

वहीं, इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा या खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया पावर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुरवा गांव के रजन सिंह का बताया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...