⚡ ब्रेकिंग News

सीएचसी इटौंजा में प्रसव के बाद महिला की मौत, 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं — परिजनों में आक्रोश

देशराज।। लखनऊ ।। इटौंजा थाना क्षेत्र के मारपा गांव में प्रसव के बाद एक 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने से परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटौंजा के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

मारपा गांव निवासी विमलेश के अनुसार, 3 मार्च को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा ले जाया गया। जहां मौजूद स्टाफ नर्सों की देखरेख में प्रसव कराया गया और पिंकी ने एक पुत्र को जन्म दिया।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के समय अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी, जबकि उस समय ओपीडी का समय भी चल रहा था। पति का कहना है कि प्रसव के दौरान पिंकी के पेट पर अत्यधिक दबाव डाला गया और उसे उचित चिकित्सा देखभाल नहीं दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन आरोप है कि इटौंजा थाना पुलिस ने अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

परिजनों ने दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...