⚡ ब्रेकिंग News

बक्खाखेड़ा के पीछे शिवादीन खेड़ा दुआ में अवैध खनन का खेल, राजस्व विभाग को लाखों का नुकसान

 
उन्नाव || अमर आनंद सिंह || जनपद उन्नाव में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला थाना क्षेत्र के बक्खाखेड़ा गांव के पीछे स्थित शिवादीन खेड़ा दुआ का बताया जा रहा है, जहां खनन माफियाओं द्वारा खुलेआम मिट्टी खनन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार खनन माफिया बिना जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किए अलग तरीके से मिट्टी खुदवा रहे हैं। 3 से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जमीन से मिट्टी निकलवाई जाती है और फिर उसे उन्नाव शहर में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन से मिट्टी निकाली जा रही है, वह जी.एस. की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खनन का खेल पिछले कई महीनों से लगातार जारी है, जिससे राजस्व विभाग को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हैरानी की बात यह है कि खनन विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं।

ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन पूरी तरह समतल कर दी जाएगी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर खनन माफियाओं पर कब तक शिकंजा कसता है।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...