⚡ ब्रेकिंग News

अटारी राजघराने में शोक की लहर

लखनऊ से बड़ी खबर | JPM News
पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर शैलेंद्र वीर सिंह चौहान ‘गुड्डा दादा का निधन
लखनऊ || देशराज || माल क्षेत्र और अटारी राजपरिवार में बुधवार सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता कुंवर शैलेंद्र वीर सिंह चौहान (गुड्डा दादा) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

मिली जानकारी के अनुसार, उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम ही उन्हें अस्पताल से उनके अलीगंज स्थित आवास लाया गया था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुड्डा दादा अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और मजबूत जनसंपर्क के लिए माल क्षेत्र में खास पहचान रखते थे। ग्रामीण राजनीति में उनका प्रभाव इतना था कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं तक उनकी सीधी पकड़ मानी जाती थी।

वे अटारी के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे और क्षेत्र के कद्दावर सपा नेता कुंवर बलबीर सिंह चौहान के छोटे भाई थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। समर्थक, शुभचिंतक और राजनीतिक हस्तियां उनके अलीगंज आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

परिवार में उनके बड़े भाई कुंवर बलबीर सिंह, पत्नी ममता सिंह तथा पुत्र यशवीर सिंह चौहान और जय सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य हैं।

गुड्डा दादा के निधन से माल क्षेत्र की राजनीति में एक खालीपन आ गया है, जिसकी भरपाई फिलहाल मुश्किल नजर आती है।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...