⚡ ब्रेकिंग News

गोपारामऊ में निकली भव्य शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब — थाना मॉल पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम संपन्न




लखनऊ || देशराज || जनपद के लखनऊ अंतर्गत थाना मॉल क्षेत्र के गोपारामऊ में सहदेव द्वारा निर्मित भव्य शिव मंदिर में बुधवार, 25 फरवरी 2026 को भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शिव बारात गोपारामऊ से प्रारंभ होकर सिरगामऊ, थाना मलिहाबाद क्षेत्र तक पहुंची और पुनः बीघापुर होते हुए गोपारामऊ चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक एवं भव्य मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नंदी समेत विभिन्न झांकियों और प्रदर्शनकारियों ने बारात की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं को ऐसा आभास हो रहा था मानो स्वयं भगवान भोलेनाथ विराजमान हों।

इस दौरान बीघापुर, गोपारामऊ, लोहजारा, सरसंडा सहित कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में सहदेव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जेहटा-माल रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन थाना मॉल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम को तुरंत नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस टीम की मुस्तैदी से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

थाना मॉल पुलिस टीम के दरोगा राहुल पांडेय, दरोगा ओमकार नाथ एवं सिपाही दीपक ने विशेष भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने शिव बारात का आनंद लेते हुए पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...