⚡ ब्रेकिंग News

होली से पहले माल पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी

माल/लखनऊ।
देशराज || लखनऊ || होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना माल पुलिस ने गुरुवार को व्यापक रूट मार्च किया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बाइक से पूरे थाना क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रूट मार्च के दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि होली को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आमजन ने भी पुलिस की पहल की सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...