चित्रकूट न्यूज...
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधान भवन लखनऊ में चित्रकूट मऊ मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी की शिष्टाचार भेंट हुई । इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद किया। विधायक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि महाराज जी का मार्गदर्शन, दूरदर्शी दृष्टिकोण और प्रदेश के प्रति उनका संकल्प हम जनप्रतिनिधियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखने तथा उनके समाधान हेतु प्राप्त आश्वासन से मन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ ।
उन्होंने बताया कि उक्त जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से उन्होंने बातचीत की है -
• राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलचिहा, बरगढ़ की लंबित मान्यता प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में ।
•खोह मानिकपुर मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर बने पुल के चौड़ीकरण के विषय में ।
•विकासखंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत चमरौहा में बरदहा नदी पर दीर्घ सेतु बनाने के लिये।
•रूपौली बरुवा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण ।
•राम वन गमन पथ मार्ग से सरैयां संपर्क मार्ग तक चौड़ीकरण ।
•बरगढ़ से मडहा मार्ग का चौड़ीकरण ।
•विकास खण्ड रामनगर के वियावल मुख्य मार्ग से कटैयाखादर पम्प कैनाल तक सम्पर्क मार्ग के मरम्मतीकरण का निर्माण का कार्य ।
•विकास खण्ड मानिकपुर के डोडामाफी में बडाकोलान से सोसाइटी तक सम्पर्क मार्ग के मरम्मतीकरण का निर्माण कार्य ।
•विकास खण्ड मानिकपुर के रामपुर कल्याणगढ़ के तिराहा से सेखापुर तक सम्पर्क मार्ग के मरम्मतीकरण का निर्माण कार्य ।
•विकास खण्ड मऊ के कैलाहाई बगीचा मण्डौर से दुबारी सम्पर्क मार्ग के मरम्मतीकरण का निर्माण कार्य ।
•विकास खण्ड रामनगर के राजापुर मेन रोड से देवहटा सम्पर्क मार्ग के मरम्मतीकरण का निर्माण कार्य ।
चित्रकूट संवाददाता विक्रम कुमार

Post a Comment