⚡ ब्रेकिंग News

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


जिला संवाददाता विकाश मिश्रा
अटरिया/सीतापुर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर अटरिया क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

सुबह से ही मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। कुंवरपुर पुलिस चौकी परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं परेवाजाल में किसान यूनियन नेता रामस्वरूप के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अटरिया बाजार, नीलगांव रोड अटरिया समेत क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी बड़े मंगल के अवसर पर पूड़ी-सब्जी, बूंदी, शरबत एवं अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भंडारों के सफल आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा युवाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है तथा इसी भावना के साथ हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।

श्रद्धालुओं ने आयोजकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। पूरे दिन क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...